सी एम राइज विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 August 2024

सी एम राइज विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सी एम राइज विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया 



नर्मदा पुरम। सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम अनुसार मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित सयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नर्मदा पुरम द्वारा संचालित, जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम द्वारा निर्देशित एवं संस्था के प्राचार्य संदीपन नीखर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास से परंपरागत रूप से मनाया गया।  

इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय की बालक बालिकाओ ने मनमोहक प्रस्तुति दी एवं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमूर्ति में उपस्थित हो कर विद्यार्थियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य नीखर ने बताया है कि इस युवा पीढ़ी को कृष्ण के दर्शन करना कृष्ण के संदेश देना और कृष्ण की भूमिका समाज हित में परिवार हित में राष्ट्रहित में समझना सबसे बड़ा आदर्श उदाहरण है। 

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग आज के इस आयोजन को लेकर जो दिशा निर्देश दिए गए हैं। उसके अनुरूप युवा पीढ़ी को भारतीय पुरातन सनातन संस्कृति से परिचय करना एवं हमारे आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण को संदीपनी आश्रम उज्जैन में गुरु शिष्य की परंपरा और उनकी शिक्षा दीक्षा से रूबरू कराया गया। 

आशुतोष शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के बारे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ज्ञान की रचनात्मकता और समाज की रीति-नीति, कला कौशल एवं ज्ञान विज्ञान की जानकारी देना एकमात्र उद्देश्य है। जिसे सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही हर्ष और गर्व के साथ सुना, कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने इस पर्व को मनाने के पीछे जो भाव था। वह आत्मसात् कर भारतीय संस्कृति को समझने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त सदस्यों एवं विद्यार्थियों की बहुत अहम भूमिका रही और शासन के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने कार्यक्रम के संयोजन को लेकर सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी एवं आज के आयोजन को सफल सार्थक आयोजन बताया।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here