मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
संघर्ष को जीतने की प्रेरणा भगवान कृष्ण है: डा आशुतोष शर्मा
नर्मदापुरम। कृष्ण के जीवन में चुनौतियां कभी कम नहीं हुई। जन्म होते ही सबसे पहले माता पिता छूटे। उसके बाद जो जीवन यात्रा प्रारंभ हुई वो कभी थमी ही नहीं। यह बात श्री जन्माष्टमी के तहत समेरिटंस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा ने कही।
ज्ञात रहे कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में पिछले तीन दिनों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने बाल्यकाल में ही प्रकृति की महत्ता को जान लिया था और गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति पूजा का संदेश दिया। उन्होंने समाज के सामान्य वर्ग की सुरक्षा और संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने सुदामा जैसे सामान्य व्यक्ति को मित्र बनाया और मित्रता को निभाया भी। उनका पूरा जीवन की प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में भजन और कृष्ण लीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।


No comments:
Post a Comment