मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सोहागपुर पुलिस को मूंग से भरा ट्रक लूटने के मामले में मिली बड़ी सफलता
लूटे गये ट्रक को बरामद किया एवं पांचो आरोपियों को जेल भेजा
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सोहागपुर कंचन सिंह से नेतृत्व में सोहागपुर पुलिस द्वारा लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01.08.24 को फरियादी सुरेश कुमार साहू पिता लालजी प्रसाद साहू निवासी ग्राम कामती थाना गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 26/07/24 को मेरा ग्रेडेड मूंग करीब 21 टन को नव भारत ट्रांसपोर्ट सर्विस इंदौर के ट्रक क्र. एमपी 09 एचएच 1040 में लोड देर रात करीब 11.30 बजे ट्रक माल सहित मय ड्रायवर व हेल्पर के इंदौर रवाना किया था। दिनांक 27.07.24 को ट्रक में जीपीएस के माध्यम से पता चला की ट्रक गलत दिशा में बकतरा तरफ गया है तथा ड्रायवर का फोन बंद आ रहा है। शंका होने पर फरियादी सुरेश अपने साथियो के साथ जीपीएस के माध्यम से ट्रक की तलाश में बाडी बकतरा तरफ पहुचां जो बाड़ी से आगे डेम के पास उक्त ट्रक रोड़ किनारे खड़ा दिखा, जिसे पीछे चैक किया तो ट्रक खाली था तथा ड्रायवर व हेल्पर भी नहीं थे। बाद फरियादी के द्वारा ड्रायवर व हेल्पर की तलाश की गई जो केमबाली के आगे ड्रायवर व हेल्पर फरियादी को मिले जिन्होने घटना के संबंध में बताया कि दिनांक 27.07.24 को एक स्वीफ्ट कार में सवार 4 लोगो के द्वारा ट्रक के सामने गाड़ी खड़ी कर ड्रायवर व हेल्पर को गाड़ी से जबरदस्ती उतारकर मुंग से भरा ट्रेक को लूटकर बाड़ी बकतरा तरफ ले गये व ड्रायवर व हेल्पर को स्वीफ्ट गाड़ी में बैठाकर केमबाली के आगे सुनसान सड़क पर डरा धमकाकर छोड़ दिया व ड्रायवर का मोबाईल भी छीन लिया। फरियादी के थाना उपस्थित आने पर घटना के संबंध में जानकारी दी व मामला लूट का पाया जाने से मामले में अपराध क्र. 446/24 धारा 309 (4) BNS का आरोपीगण (1) अंकित पटेल, (2) राम कुमार गुर्जर, (3) अभिषेक पलिया उर्फ पलिया (4) रितेश केवट उर्फ रामदेव सभी निवासी पिरिया के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मांमले में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपियों की व लूटे गये माल की तलाश जारी की व अलग अलग स्थानो पर टीम बनाकर पुलिस बल रवाना किया। मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक पुर्विया उर्फ पलिया पिता अशोक पुर्विया उम्र 20 साल निवासी पिपरिया को मंडी टोला के पास पिपरिया से एवं रीतेश केवट उर्फ रामदेव पिता स्व. पप्पु केवट उम्र 19 साल निवासी पिपरिया को तिलक वार्ड पिपरिया से विधिवत गिरफ्तार पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया व घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई जिनके द्वारा अंकित एवं रामकुमार गुर्जर के कहने पर घटना कारित करना बताया व उक्त घटना के लूटे हुये मुंग के ट्रक को बकतरा के पास अन्य ट्रेक्टर ट्राली में खाली करना बताया व ट्रक को लावारिश हालात में बाड़ी से आगे डेम के पास खड़ा करना बताया एवं घटना में अन्य साथीगण रोहन नोरिया उर्फ नेपाली पिता बाबूलाल नोरिया उम्र 19 साल नि. पिपरिया, ऋषभ नोरिया उर्फ बाबी पिता राजेश नोरिया उम्र 23 साल नि. पिपरिया, रोहित नोरिया उर्फ मालाजी पिता राजेश नोरिया उम्र 24 साल नि. पिपरिया की संलिप्ता होना बताया। उपरोक्त आरोपियों को मंडी परिसर पिपरिया के पास के विधिवत गिरफ्तार किया गया उनके द्वारा लूट का अपराध करना स्वीकार किया गया एवं मामले में घटना में लूटे गये ट्रक को बरामद किया गया एवं गिरफ्तार शुदा पांचो आरोपियों को न्यायालय सोहागपुर पेश किया गया एवं न्यायालय के आदेश के पालन में पांचो आरोपियो को सब जेल पिपरिया दाखिल कराया गया।
पूछताछ के दौरान मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्ता भी पाई गई है, मामले के मुख्य आरोपी अंकित पटेल एवं रामकुमार गुर्जर के द्वारा मूंग को अपने अन्य साथियो की मदद से अपने कब्जे में रखी थी जो विस्तृत खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के उपरांत ही किया जायेगा। मामले के आरोपियो की तलाश हेतु टीम रवाना की गई है। जल्द ही मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।
नाम गिरफ्तार शुदा आरोपीगण-
1. अभिषेक पुर्विया उर्फ पलिया पिता अशोक पुर्विया उम्र 20 साल नि. पिपरिया
2. रीतेश केवट उर्फ रामदेव पिता स्व. पप्पु केवट उम्र 19 साल नि. हम्माली मोहल्ला तिलक वार्ड पिपरिया
3. रोहन नोरिया उर्फ नेपाली पिता बाबूलाल नोरिया उम्र 19 साल नि. बैनर्जी कालोनी पिपरिया
4. ऋषभ नोरिया उर्फ बाबी पिता राजेश नोरिया उम्र 23 साल नि. बैनर्जी कालोनी पिपरिया
5. रोहित नोरिया उर्फ मालाजी पिता राजेश नोरिया उम्र 24 साल नि. बैनर्जी कालोनी पिपरिया
महत्वपूर्ण भूमिका- निरीक्षक कंचन सिंह, उनि प्रवीण यादव, सउनि अशोक सातनकर, प्रधान आर. 161 प्रकाश सिंह, आर. दिनेश धुर्वे, आर. नरेन्द्र पटेल, आर. बलराम सोदे, म.आर. स्वाती राजपूत, एवं थाना पिपरिया के आर. राममोहन रजक, आर. अफसर खान, आर. नीतेश दवंडे, आर. रामेश्वर उइके एवं सायबर सेल के आर. दीपेश सोलंकी, अभिषेक नरवरिया की आरोपियों की तलाश पतारसी व गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

No comments:
Post a Comment