समेरिटंस सिवनी मालवा में हुआ पौधरोपण
एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल श्रीराम परिसर सिवनी मालवा में हरियाली अमावस्या के अवसर पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पौधरोपण की शुरुआत प्राचार्य योगेश रिछारिया एवं अभिभावक भूपेंद्र सिंह बघेल, मोहित रघुवंशी ने पौधे लगाकर की।
इस दौरान स्कूल परिसर में आम, कटहल, आंवला, नीम, बरगद, पीपल, कदम, तुलसी, एलोवेरा, पुदीना,लगाए फूलदार पौधे गुलाब, कनेर, सेवंती, पारिजात, मोगरा ,गेंदा ,गुडहल आदि पौधे लगाए गए। प्राचार्य योगेंश रिछारिया ने बच्चों को प्रकृति स्नेह तथा उसके महत्व को समझाया और वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया वृक्ष है तो जीवन है।

No comments:
Post a Comment