पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदा पुरम जोन प्रशांत खरे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 August 2024

पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदा पुरम जोन प्रशांत खरे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदा पुरम जोन प्रशांत खरे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित 


नर्मदा पुरम। पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन प्रशांत खरे द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम नर्मदापुरम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल बैठक में उपस्थित रही।

 बैठक में अपराधो का तुलनात्मक थानावार अवलोकन किया गया। तत्पश्चात जन सामान्य की लंबित शिकायतो की स्थिति एवं शिकायतो का वैधानिक निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पूर्व वर्षों के लंबित अपराधो पर वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण करने, एस.सी.एस.टी. एक्ट एवं पाक्सो एक्ट के अपराधो के समय पर निराकरण, समंस/ वारंट की शत प्रतिशत तामीली एवं अदम तामील होने की स्थिति में स्पष्ट कारण सहित पालन प्रतिवेदन भेजने, सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतो पर प्रतिदिन आवश्यक कार्यवाही करने एवं थाना प्रभारी द्वारा शिकायतो का निराकरण न होने पर अनुविभागीय अधिकारियो द्वारा विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 जिले में जुए एवं सट्टे के अपराधियो पर कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए स्पष्ट कहा गया। साथ ही जिले में मादक पदार्थों की गतिविधियो पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरानी, गुंडा बदमाशो, आदतन अपराधियो की निरंतर निगरानी क्षेत्र में शांति भंग या माहौल खराब करने वाले लोगो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ साथ आदतन अपराधियो की जमानत निरस्तीकरण कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त आगामी त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here