मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदापुरम। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अन्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया और नोडल अधिकारी व्ही.पी गौर के मार्गदर्शन में कौशल विकास कैरियर परामर्श सत्र में जुमेराती कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी द्वारा वन स्टाप सेंटर की सेवाओं की जानकारी, 181, सी एम हेल्पलाइन, महिलाओं से सम्बंधित कानून की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री कौशल विकास कैरियर परामर्श के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर विवेक सैसिल तया कार्यक्रम अधिकारी मोहन मैथिल द्वारा बालिकाओं को कैरियर सम्बधित जानकारी दी गई। जुमेराती कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

No comments:
Post a Comment