चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष यात्रा’’-- प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन शा गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 August 2024

चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष यात्रा’’-- प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन शा गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष यात्रा’’-- प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन

शा गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया




नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित इसरो की वेबसाइट से लघु फिल्म डाउनलोड कर दिखाई गई। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा चंद्रयान-3 के मॉडल एवं पोस्टर भी बनाए गए। 
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का विषय ’’चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष यात्रा’’ है जिसे मनाने का उद्देश्य विगत वर्ष 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अवतरण और प्रज्ञान रोवर के परिनियोजन से चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने वाला पहला देश बनकर अंतरिक्ष अग्रणी राष्ट्रों के विशिष्ट समूह में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा इस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में हर वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। 
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की कार्यक्रम प्रभारी डॉ वैशाली लाल ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ’’सीखने की शक्ति’’ यह बताती है कि कैसे आजीवन और निरंतर सीखने से हमें अपने व्यक्तिगत और संगठनात्मक लक्ष्यों को बदलने, बढ़ने और हासिल करने की शक्ति मिलती है। युवा पीढ़ी को विज्ञान, तकनीकी, गणित एवं इंजीनियरिंग विषयों के अध्ययन के लिए प्रेरित करने एवं उसमें नित्य नए नवाचार लाने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता दी गई एवं उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त हुई कि इस क्षेत्र में किस तरह से अपने भविष्य का निर्माण कर देश की प्रगति में सहायक हो सकते है। 
इस अवसर पर डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ अरुण सिकरवार, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ दीपक अहिरवार, डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ मनीष चंद्र चौधरी, डॉ प्रगति जोशी, डॉ प्रीति मालवीय, डॉ संगीता पारे, डॉ हेमंत चौधरी, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ निशा रिछारिया, देवेंद्र सैनी, श्रीमती प्रीति ठाकुर धीरज खातरकर, डॉ श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली एके एन न्यूज नर्मदा पुरम । ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here