समेरिटंस की छात्राओं ने पीएम को भेजी राखियां - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 17 August 2024

समेरिटंस की छात्राओं ने पीएम को भेजी राखियां


 

समेरिटंस की छात्राओं ने पीएम को भेजी राखियां


नर्मदापुरम। समेरिटंस इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल मालाखेड़ी की छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजी हैं। इस संबंध में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने बताया कि यह कार्य कक्षा छठवी की बालिकाओं ने स्वेच्छा से ही किया है। शनिवार को छात्राएं आई और बनाई हुई राखियां दिखाते हुए कहा कि वे इन राखियों को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजना चाहती हैं। उनके प्रस्ताव पर स्कूल प्रबंधन ने अपनी ओर से एक शुभकामना पत्र लिखते हुए उक्त राखियां डाक द्वारा प्रेषित कर दी हैं।



No comments:

Post a Comment

भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित नर्मदापुरम। प्रवर ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here