मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्वामी सत्यानन्द महाराज को राम नाम के (भगवत) साक्षात्कार के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
सभी श्रीराम शरणम् संस्थानों पर 108 घंटे के अखण्ड जप यज्ञ किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
नर्मदा पुरम। हर्ष का विषय है कि पूज्जनीय गुरूजनों के अशीर्वाद एवं श्रीराम शरणम् मुख्यालय दिल्ली के प्रेरणा से परम पूज्यनीय स्वामी सत्यानन्द महाराज को राम नाम के (भगवत) साक्षात्कार के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी श्रीराम शरणम् संस्थानों पर 108 घंटे के अखण्ड जप यज्ञ किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त प्रेरणा स्वरूप श्रीराम शरणम् नर्मदापुरम् में भी 108 घंटे के अखण्ड जप यज्ञ कार्यक्रम निम्नानुसार होना निश्चित हुआ है।दिनांक 28/09/2024 दिन शनिवार प्रातः 6 बजे से जाप प्रारम्भ दिनांक 02/10/2024 दिन बुधवार शाम 7 बजे तक जाप पूर्ति तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ प्रारम्भ ।
कृपया आप स्वयं परिवार सहित सादर आमंत्रित है एवं आप अन्य साधक भाई बहनों को भी जप यज्ञ में सम्मलित होने हेतु प्रेरित करें।जो भी साधक भाई उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम में रूक कर साधना करना चाहें तो अपने नाम देनें की कृपा करें जिससे कि रूकने व सशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा सके।
विनम्र अनुरोध है कि आप सभी साधक भाई बहन जाप में अपनी सुविधा अनुसार जाप करने हेतु अपना समय भी लिखवाने की कृपा करें, माताएं बहने साधक प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक जाप में सम्मलित हो सकते है। निवेदक- श्रीराम शरणम् परिवार आई.टी.आई रोड तिवारी कालोनी नर्मदापुरम् 9425040535,9893711784 यज्ञ में सम्मलित होने हेतु प्रेरित करें।

No comments:
Post a Comment