मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
रामलाल शर्मा विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया
नर्मदा पुरम। पं.रामलाल शर्मा उ. मा. विद्यालय में संचालन समिति द्वारा शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्व विधायक पं. गिरजाशंकर शर्मा, संतोष व्यास पूर्व प्राचार्य आई.टी.आई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यकम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य सुधीर मिश्रा, श्रीमती निशा चौबे, श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। स्वागत गीत के बाद छात्र, छात्राओं ने भाषण प्रस्तुत कियें। इस अवसर पर 10 वी, 12 वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने हेड बॉय तनिष्क वर्मा एवं हेड गर्ल अंशिका मालवीय का बेच एवं रिविन पहनाकर नामिनेशन किया।
मुख्य अतिथि डॉ सीताशरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र निर्माता के रूप में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सास्कृतिक कार्यकम में सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, डॉस तथा ड्रामे की प्रस्तुति दी। प्राचार्य सुनील शर्मा ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम के अंत में हेड गर्ल कु.अशिंका मालवीय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक अरूण शर्मा, वैभव शर्मा, प्रिंस जैन सहित अन्य शिक्षक शिक्षकाए उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment