मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
शिक्षक हमारे पथ प्रदर्शक होते हैं -श्रीमती रागिनी भदौरिया
नर्मदा पुरम। शिक्षक समाज में हमारा पथ-प्रदर्शन करते हैं, शिक्षक हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उक्त उद्गार सी वी रमन शिक्षा महाविद्यालय,आई टीआई नर्मदापुरम में आयोजित "शिक्षक दिवस समारोह" में डायरेक्टर श्रीमती रागिनी विवेक भदौरिया ने मुख्य अतिथि रूप में व्यक्त किए।
बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना से हुआ।
इस अवसर पर बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं मनीषा, निकिता,नंदनी,राधिका,निधि, पूर्णिमा,रानी, सुरभि,महक ने अपने व्याख्यान में जीवन में शिक्षक की महत्ता और उनका योगदान पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं की ओर से सभी सहायक प्राध्यापक, प्रशिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गौरवमयी आयोजन में विनीत भदौरिया, विदित भदौरिया, बीएड प्रभारी प्राचार्य नारायण दास कुशवाहा, आई टी आई प्राचार्य राजेश पचलानिया , डॉ भारती शर्मा, डॉ हरिओम दीक्षित, श्रीमती रोहनी शर्मा, आई टीआई प्रशिक्षक अमित कुशवाहा, अभिषेक कोटवाला आदर्श कुशवाहा, श्रीमती ज्योति यादव व छात्र छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ हरिओम दीक्षित ने किया।


No comments:
Post a Comment