सीएमओ को हटाने भाजपा नेता लोकेश तिवारी ने प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र सीएमओ की कार्यशैली से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती तबज्जों - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 September 2024

सीएमओ को हटाने भाजपा नेता लोकेश तिवारी ने प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र सीएमओ की कार्यशैली से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती तबज्जों



 सीएमओ को हटाने भाजपा नेता लोकेश तिवारी ने प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र

सीएमओ की कार्यशैली से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है।

जन प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती तबज्जों


नर्मदापुरम। नगरपालिका में सब कुछ ठीक नही चल रहा है यह बात संभागीय जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले दिनों पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला था, जैसे तैसे समझाइश के बाद विवाद थमा तो अब भाजपा नेताओं ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने सीएमओ हेमेश्वरी पटले को हटाने के लिए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को पत्र लिखा है। भाजपा नेता श्री तिवारी ने प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर सीएमओ पटले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। श्री तिवारी का कहना है कि सीएमओ की कार्यशैली से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है।

 सीएमओ पर आमजन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि से व्यवहार अच्छा नहीं करने और फोन नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं। तिवारी ने लिखा है कि साथ ही सीएमओ का तबादला उनके मनचाही जगह पर कर दिया जाए। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को सीएमओ को हटाने के लिए लिखे पत्र पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सफाई दी है।

 जिसमें उन्होंने कहा कि अंतत: पत्र लिखना ही पड़ा है। पत्र लेखन सामान्यत: संगठन के कार्यकर्ता का काम नहीं है, लेकिन लगातार बताए गए कामों की अनदेखी होने के कारण ...ऐसी अफसर शाही जो शहर को पीछे धकेल रही है उसे यहां से कहीं बाहर भेजना उचित होगा। 

जन प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती तबज्जों

कई भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर पालिका सीएमओ द्वारा जनप्रतिनिधियों को तबज्जों नहीं दी जाती है। पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदो के बीच विवाद का एक कारण सीएमओ की कार्यशैली भी है। नगर पालिका को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। विकास कार्य ठप्प है, जनसुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसी स्थिति में नगर पालिका और नगर के हित में सीएमओ का स्थानांतरण किया जाना बेहतर होगा ताकि शहर का विकास हो सके।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here