शिक्षण एक महान कार्य है जो भावी पीढ़ियों के चरित्र, बुद्धि और आत्मा को आकार देता है - कलेक्टर शिक्षक एक बेहतर समाज के निर्माता होते हैं, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है कलेक्टर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीसी केंद्र पहुंचकर किया शिक्षकों को सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 September 2024

शिक्षण एक महान कार्य है जो भावी पीढ़ियों के चरित्र, बुद्धि और आत्मा को आकार देता है - कलेक्टर शिक्षक एक बेहतर समाज के निर्माता होते हैं, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है कलेक्टर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीसी केंद्र पहुंचकर किया शिक्षकों को सम्मानित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शिक्षण एक महान कार्य है जो भावी पीढ़ियों के चरित्र, बुद्धि और आत्मा को आकार देता है - कलेक्टर

शिक्षक एक बेहतर समाज के निर्माता होते हैं, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है

कलेक्टर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीसी केंद्र पहुंचकर किया शिक्षकों को सम्मानित


नर्मदापुरम।  शिक्षक दिवस समाज ही नहीं अपितु समस्त राष्ट्र के लिए एक विशेष दिन है, आज हम सभी को जो भी कुछ प्राप्त है उसमें शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। किसी भी छात्र के माता-पिता उनको अच्छे संस्कार, संसाधन आदि तो उपलब्ध करा सकते है परंतु उन संसाधनों का उचित उपयोग कैसे किया जाए तथा अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए जो मार्गदर्शन, ज्ञान एवं दिशा चाहिए वह एक शिक्षक ही प्रदान कर सकता है।

 इसीलिए शिक्षक एक बेहतर समाज के निर्माता होते हैं एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय होता है। उक्‍त बात कलेक्टर सोनिया मीना ने डीपीसी केंद्र नर्मदापुरम पर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वहां उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ के लिए कही। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने शिक्षकीय कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

      उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने सुशासन के संबंध में सभी शासकीय कार्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए मासिक समीक्षा के आधार पर उन्हें अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किए जाने के लिए निर्देशित किया। डीपीसी केंद्र अंतर्गत शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक विनोद कुमार को अचीवर ऑफ द मंथ के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षक श्रीमती हेमलता उईके को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के बेहतर निराकरण के लिए तथा डी ई ओ ऑफिस नर्मदापुरम के अरविंद तिवारी को शिक्षकों को क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिलवाने में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलेक्टर ने सम्मानित किया।

      उक्त कार्यक्रम में डीपीसी डॉ राजेश जैसवाल ने कलेक्टर को एक पौधा भी भेंट किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आज इस अवसर पर यहां उपस्थित होकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी का संवाद सामान्‍यत: किसी शासकीय बैठक एवं भ्रमण के दौरान ही होता है किंतु आज इस अवसर पर आप सभी शिक्षकों के बीच बैठकर एवं प्रशस्ति पत्र देने पर मुझे भी अत्यंत प्रसन्नता हो रही है तथा गर्व की अनुभूति हो रही है। 

सुश्री मीना ने कहा कि शिक्षक हम सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा शासन द्वारा दिए गए लक्ष्‍यों की पूर्ति के लिए भी आप सभी दिन-रात मेहनत करते हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन आप सभी के बिना संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने डीपीसी कार्यालय के कायाकल्प करने के लिए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर ने अपने बचपन के स्कूल के दिनों के अनुभवों को भी सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बताया की स्कूल के दिनों में वे भी अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर उपहार, ग्रीटिंग कार्ड आदि प्रदान करती थी। 

कलेक्टर ने इस अवसर पर अन्य सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाए तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाती रहे जिससे कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। कलेक्टर सुश्री मीना ने  छात्रावासो के नियमित निरीक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, डीपीसी डॉ राजेश जैसवाल, सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here