मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
समेरिटंस माखननगर में हुई महाआरती भजनों पर झूमे विद्यार्थी और शिक्षक
नर्मदापुरम। समेरिटंस समूह के विद्यालयों में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। इसी के तहत बुधवार को माखननगर विद्यालय में महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद हुए भजनों पर पूरा विद्यालय ही झूमता रहा। इस अवसर पर समूह के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा, मैनेजर श्रीमती शिखा खंपरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
गणेशोत्सव के दौरान एक और जहां विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, वहीं बच्चों को उत्सव के इतिहास, वर्तमान समय में प्रासंगिकता और वैज्ञानिक पक्ष को भी बताया जा रहा है।
प्राचार्य श्रीमती जागृति सिंह ने बताया कि बच्चों को सनातन धर्म के वैज्ञानिक आधार और प्रकृति से समन्वय के बारे में बताया गया। बच्चे कार्यक्रम में रुचि ले रहे हैं। गणेश जी का प्रतिदिन अलग अलग श्रृंगार किया जा रहा है। आज भगवान तिरुपति का श्रृंगार किया गया है।
डायरेक्टर डा शर्मा ने कहा कि हमारी परंपराएं श्रेष्ठ हैं। आज आवश्यकता उनके वैज्ञानिक आधार को समझ कर उसे प्रचारित और प्रसारित करने की है। महाआरती के बाद भजन गायन का कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षकों शिक्षिकाओं और बच्चों ने सहभागिता की।
.jpg)

No comments:
Post a Comment