मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भगवान श्रीराम की बारात धूम धाम के साथ प्रमुख मार्गों से निकाली गई
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर बारात का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया
एकेएन न्यूज़। नर्मदा पुरम सेठानी घाट स्थित श्री राम लीला मंच से भगवान श्रीराम की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर भगवान श्री राम की बारात का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया। वहीं बारात पुनः सेठानी घाट पर लौट कर आई और पांव पखराई की लीला का मंचन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


No comments:
Post a Comment