दोनों महापुरुषों के कार्यों और शिक्षा पर हमें अमल करना चाहिए-समाजसेवी आरपी श्रीवास्तव गांधी जी के विचारों को अपनाएं -राजेश कुलश्रेष्ठ कायस्थ समाज ने मनाई महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 October 2024

दोनों महापुरुषों के कार्यों और शिक्षा पर हमें अमल करना चाहिए-समाजसेवी आरपी श्रीवास्तव गांधी जी के विचारों को अपनाएं -राजेश कुलश्रेष्ठ कायस्थ समाज ने मनाई महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

दोनों महापुरुषों के कार्यों और शिक्षा पर हमें अमल करना चाहिए-समाजसेवी आरपी श्रीवास्तव 

गांधी जी के विचारों को अपनाएं -राजेश कुलश्रेष्ठ 

कायस्थ समाज ने मनाई महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। शहर में कायस्थ समाज के लोगों ने  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की  जयंती मनाई। समाज के वरिष्ठ समाज सेवी आरपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर कोरीघाट पर हर्ष उल्लास से जयंती कार्यक्रम मनाया गया ।

 गांधीजी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर समाजसेवी आर पी श्रीवास्तव ने कहा कि  हमें दोनों महापुरुषों  के द्वारा किए गए कार्यों एवं शिक्षा को सदा अमल में लेकर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया की समाज को एकजुट कर और विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज सेवी राजेश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताएं मार्गों पर चलना चाहिए। हमें जीवन में स्वच्छता अपनाना चाहिए। इसके साथ ही शहर, समाज और घर को स्वच्छ बनाना चाहिए। 

वहीं प्रखर समाजसेवी आरती कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्व. लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए। गांधी जी के मूल मंत्र स्वच्छता को भी अपने जीवन में अपना कर हमें स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के बताएं मार्ग पर चलकर हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।  इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के वरिष्ठ  सदस्य श्रीमती सुमन वर्मा , श्रीमती प्रीति खरे, श्रीमती ख्याति सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा पुरम। इटारसी 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here