मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
280 तीर्थयात्रियों का दल रामेश्वरम हुए रवाना, यात्रियों को दी शुभकामनाएं
नर्मदापुरम्। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को नगरपालिका परिसर से 280 यात्रियों का दल रामेश्वरम धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका अतिथियों द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू यादव ने संबोधित किया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज शर्मा, सभापति प्रेमा पंकज पांडे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व मंडल विकास नारोलिया, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन सहित तीर्थ यात्रीगण और नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment