मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आंवले के वृक्ष का पूजन कर आंवला नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई
आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से भोजन किया
एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। आज आंवला नवमी के पावन पर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला इकाई द्वारा समस्त कायस्थ महिलाओं के साथ आंवला नवमी का पर्व आंवले के वृक्ष का पूजन कर और पावन पवित्र परिक्रमा कर स्थानीय नेहरू पार्क में मनाया।
सभी महिलाओं के बीच बहुत सारे प्रतियोगिता हुई, पुरस्कार वितरण किए गए। सभी ने साथ में मिलकर भोजन किया और सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए चर्चाएं की गई l
इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू श्रीवास्तव का स्वागत किया गया और समस्त पदाधिकारी श्रीमती प्रीति खरे, सुमन वर्मा, ख्याति सक्सेना, सोनिया श्रीवास्तव, ऊषा वर्मा, ज्योति वर्मा शीतल सक्सेना , सारिका सक्सेना, श्रद्धा, प्रियंका, विनीता ममता अनीता नीतू देवयानी सीमा किरन रितु किरन राजश्री और भी अन्य महिलाएं शामिल हुई।
No comments:
Post a Comment