मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2025 :
न को सबल एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार दृढ़ संकल्पित है : लोकसभा सांस दर्शन सिंह चौधरी
मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओ के आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है : राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया
साल के प्रत्येक दिवस को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना
शौर्य शक्ति स्पर्धा का हुआ आयोजन
नर्मदापुरम/08,मार्च,2025/ 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज शासकीय एस.एन.जी. स्टेडियम मैदान में शौर्य शक्ति स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9-00 बजे से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगरपालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अर्चना पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सीमा तिवारी उपस्थित रही। जिला प्रशासन से सुश्री कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री सोजान सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम श्री ब्रजेंद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम श्री ललित कुमार डेहरिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व शक्ति रूपी नन्ही नन्ही बालिकाओं की कन्यापूजन भी की गई।
शौर्य शक्ति स्पर्धा अंतर्गत खेल प्रतिस्पर्धाओं का हुआ आयोजन-
कार्यक्रम में महिला अधिकारियो/कर्मचारियो हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ- महिला क्रिकेट मैच, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ एवं चम्मच दौड जैसी खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। क्रिकेट मैच में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चैहान, की कप्तानी में टीम शक्ति एवं श्रीमती वंदना रघुवंशी की कप्तानी में टीम शौर्य के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीम शौर्य विजेता रही एवं टीम शक्ति नें द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्साकशी में टीम महिला एवं बाल विकास एवं टीम जिला प्रशासन के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीम महिला एवं बाल विकास नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड एवं चम्मच दौड में विभिन्न विभागों में पदस्थ महिला अधिकारी/कर्मचारियों ने सहभागिता दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन : लोकसभा सांसद
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी द्वारा समस्त उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा कृषक, स्वसहायता समूह, बैंक सखी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रो में अपने बेहतर कार्यो का प्रदर्शन किया है। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सबल एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार दृढ़ संकल्पित है।
शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही: राज्यसभा सांसद
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा समस्त उपस्थित महिलाओ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार महिलाओ के बेहतर भविष्य एवं सशक्तिकरण हेतु दृढ सकल्पिंत है। शासन की योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओ के आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।
हम सभी साल में प्रत्येक दिवस महिला दिवस के रूप में मनाते हुए महिलाओं को सम्मान दें और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद रखें : कलेक्टर
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि महिलाओं को सम्मान देने एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिए केवल एक महिला दिवस दिन ही सीमित न हो। अपितु महिलाओं तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को हर रोज याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज के तौर पर यह हम सबकी जवाबदारी है कि साल के प्रत्येक दिन हम महिलाओं को सम्मान एवं समान अवसर दे, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए जहां वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सके और अपने आप को सिद्ध कर सकें। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि हमे हर एक दिवस महिला दिवस के रूप में मनाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि बात जब महिला सशक्तिकरण की होती है तब केवल महिलाओं को शिक्षित करना या उन्हें रोजगार जैसी अन्य गतिविधियों में अवसर प्रदान करने से ही सशक्तिकरण नहीं होगा बल्कि इसके लिए हमारे पुरुष समाज को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए महिलाओं को समाज में परस्पर स्थान देना होगा। तभी हम एक संतुलित, सुरक्षित और संपन्न समाज का निर्माण कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवा में होने के कारण महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां के साथ कार्य करना पड़ता है। इसी के साथ एक महिला मां होने की, बहन होने की, बेटी होने की तथा किसी की अर्धांगिनी होने की जिम्मेदारियां का भी ईमानदारी से निर्वहन करती है जोकि दुनिया की सभी जिम्मेदारियां से बढ़कर है। आज 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य है कि आप सभी को एक अनौपचारिक वातावरण दिया जाए जहां आप सभी आज इस कार्यक्रम में आयोजित खेल गतिविधियों के मनोरंजक वातावरण का आनंद उठा सके।
लखपति दीदी की सफलता की कहानी
कार्यक्रम में अजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूहो से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी श्रीमती पूजा चंद्रशेखर प्रजापति ग्राम रूपादेह एवं श्रीमती मालती प्रधान ग्राम पलासी शिवशक्ति स्वसहायता समूह द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये।
विजेताओं को किया गया पुरूस्कार वितरण
महिला क्रिकेट मैच में श्रीमती वंदना रघुवंशी की कप्तानी में टीम शौर्य विजेता रही एवं टीम शक्ति उपविजेता रही। रस्साकसी में टीम महिला एवं बाल विकास विजेता रही एवं टीम जिला प्रशासन उपविजेता रही। कुर्सी दौड़ में श्रीमती वैशाली मेहतो ने प्रथम, श्रीमती विजेता त्रिवेदी ने द्वितीय एवं श्रीमती वर्षा चैरे ने तृतीय एवं सुश्री मृगी अग्रवाल को सात्वंना पुरूस्कार दिया गया। चम्मच दौड़ में श्रीमती सीमा तिवारी, माध्यमिक शिक्षक ने प्रथम, श्रीमती रंजना गावड़े ने द्वितीय एवं श्रीमती चित्रा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओ को ट्राफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन हेतु महिला अधिकारी/कर्मचारी का सम्मान
श्रीमती परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम शहरी प्रीति यादव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चैहान, श्रीमती अमृता दीक्षित प्लाटून कंमाडर श्रीमती आरती शर्मा, ब्लाक समन्वयक, श्रीमती अनुष्का मालवीय, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभिन्न विभागों- पुलिस, नगरपालिका, स्वास्थ्य, खेल, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, जिला पंचायत आदि में अपने पदीय दायित्वो के निर्वहन में सराहनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन एवं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण प्रमोद गौर, विकासखंड समन्वयक श्रीमती आरती शर्मा, अश्विनी मालवीय शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ललित कुमार डेहरिया द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment