विहिप द्वारा 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का किया सम्मान समस्त ब्राह्मणों ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास को सराहा और कहा कि हमें सनातन भारतीय संस्कृति को जागृत करने एवं संगठित होने की जरूरत है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 2 March 2025

विहिप द्वारा 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का किया सम्मान समस्त ब्राह्मणों ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास को सराहा और कहा कि हमें सनातन भारतीय संस्कृति को जागृत करने एवं संगठित होने की जरूरत है।


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


विहिप द्वारा 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का किया सम्मान

समस्त ब्राह्मणों ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास को सराहा और कहा कि

 हमें सनातन भारतीय संस्कृति को जागृत करने एवं संगठित होने की जरूरत है।


नर्मदा पुरम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड इटारसी के द्वारा ओवरब्रिज के नीचे वाले हनुमान धाम पर मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मान समारोह में 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का स्वागत सम्मान समारोह पूर्वक किया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री आदरणीय वीर सिंह योगी, जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे,नगर कार्याध्यक्ष महेश वालेचनी, पं नरेंद्र तिवारी, पं प्रमोद भार्गव, पं अशोक पुरोहित,पं प्रभात शर्मा, पं मधुकर एवं पं रामगोपाल त्रिपाठी ने मंचासीन होकर संबोधित कर आशीर्वचन प्रदान किया। संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह जी राजपूत ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया के द्वारा व्यक्त किया गया।

 समस्त ब्राह्मणों ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास को सराहा और कहा कि हमें सनातन भारतीय संस्कृति को जागृत करने एवं संगठित होने की जरूरत है। हमारा सम्मान समाज के मार्गदर्शक होने के नाते हो रहा है हमें मंदिरों को शक्ति का केंद्र बनाना है और कुरीतियों को समाप्त कर वर्तमान चुनौतियों का सामना करना है।विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह योगी ने कहा कि उच्च श्रेणी के ब्राह्मणों को मंदिरों की टोली बनाकर समाज को जागृत करते हुए लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करना चाहिए।

उक्त अवसर पर नगर एवं जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति ने सभी ब्राह्मण देवताओं का पुष्पहार से स्वागत किया।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला संयोजिका तरुणा सोनी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर मंत्री यश शर्मा, सह मंत्री इंदर सिंह मेहरा, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, सह संयोजक अंकित राठौर, गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले, सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत, प्रखरराज शर्मा, सूरज ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रदीप दायमा, सुरेन्द्र साहू, संदीप चौरे, सुरेश दुबे, डॉली सांकरिया, आशा गोस्वामी, नंदिनी चौहान, चंद्रकला नागवंशी आदि की उपस्थिति रही।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here