भारतीय रेड क्रॉस समिति, मध्य प्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक साधारण सभा में नर्मदापुरम जिला शाखा सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 3 March 2025

भारतीय रेड क्रॉस समिति, मध्य प्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक साधारण सभा में नर्मदापुरम जिला शाखा सम्मानित


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भारतीय रेड क्रॉस समिति, मध्य प्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक साधारण सभा में नर्मदापुरम जिला शाखा सम्मानित


नर्मदापुरम। भारतीय रेड क्रॉस समिति, मध्य प्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन राज्य भवन, भोपाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की विभिन्न जिला शाखाओं द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों की समीक्षा की गई एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश रहे, जिन्होंने समिति के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

       इस अवसर पर नर्मदापुरम जिला शाखा को "उत्तम सामुदायिक सेवा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल द्वारा प्रदान किया गया, जो नर्मदापुरम शाखा द्वारा स्वास्थ्य, आपदा राहत, रक्तदान, शिक्षा और अन्य मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों का प्रमाण है।

       भारतीय रेड क्रॉस समिति नर्मदापुरम के सभी सदस्यों चेयरमैन चंद्र गोपाल मलैया, सचिव डॉ सुनीता कांबले, कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सह सचिव गौरव सेठ, कार्यालय प्रभारी शेरसिंह बड़कुर, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उदित द्विवेदी, किसान केशव साहू, विपिन जैन, धर्मेंद्र तिवारी, गोविंद दुबे, संजय नागोरिया द्वारा नर्मदापुरम रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष एवं कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना से मिल कर नर्मदापुरम रेड क्रॉस सोसाइटी को मिले "उत्तम सामुदायिक सेवा पुरस्कार" हेतु साधुवाद प्रदान किया एवं यह बताया कि यह सम्मान आपके नेतृत्व, समर्पण और टीम के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने समाज सेवा, आपदा राहत, रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय सहायता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं।

       आपकी प्रेरणादायक सेवा से समाज को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जो लाभ मिला है, वह सराहनीय है। आपके मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसाइटी ने जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस उपलब्धि के लिए आपको एवं पूरी रेड क्रॉस टीम को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप समाज सेवा की इस भावना को आपके नेतृत्व में आगे बढ़ाते रहेंगे और जनहित में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करेंगे।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here