होली का त्यौहार प्रेम सौहार्द और आपसी भाई-चारे का प्रतीक है --डॉ.आशीष चटर्जी द चैम्प्स फन स्कूल में होली का आयोजन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 12 March 2025

होली का त्यौहार प्रेम सौहार्द और आपसी भाई-चारे का प्रतीक है --डॉ.आशीष चटर्जी द चैम्प्स फन स्कूल में होली का आयोजन किया गया


 

मनोज सोनी एडिटर-इन-चीफ 


होली का त्यौहार प्रेम सौहार्द और आपसी भाई-चारे का प्रतीक है --डॉ.आशीष चटर्जी

द चैम्प्स फन स्कूल में होली का आयोजन किया गया 


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों ने होली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने बहुत ही सुरक्षित व प्राकृतिक रंगों से एक दूसरे को रंग व होली के गीतों पर नृत्य किया साथ ही शाला शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ हर्बल होली खेली व एक दूसरे को रंग लगाया।

 इस अवसर पर शाला डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी व प्राचार्य  डॉ.आशीष चटर्जी ने बच्चों को होली के बारे में बताया और समझाया कि यह त्यौहार प्रेम सौहार्द और आपसी भाई-चारे का प्रतीक है उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग और पानी की बचत के महत्व पर जोर दिया।

 प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली का त्यौहार न केवल मनोरंजन का स्रोत है बल्कि यह हमें हमारे संस्कृति व विरासत से जोड़ने और सामाजिक मूल्यों को सीखने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है बच्चों ने इस पल में उत्सुक नजर आए। उनके चेहरे पर खुशी एवं उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here