मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
होली एवं अन्य धार्मिक पर्व के दौरान जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक चौबंद रहे - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी
खनिज एवं राजस्व वसूली की कार्रवाई में तेजी लाई जाए
नल जल योजना के अतिरिक्त वैकल्पिक पेयजल स्रोतों को सुदृढ़ किया जाए
कमिश्नर श्री तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश
नर्मदापुरम। आगामी दिनों में होली एवं अन्य धार्मिक पर्व आने वाले हैं, इन पर्वों में नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों यथा बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चाक चौबंद एवं शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए अभी से सभी तैयारी सुनिश्चित की जाए। हर जगह अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और समूचा अमला अलर्ट मोड पर रहे। सभी कलेक्टर शांति समिति एवं अन्य बैठक समय पर ले लेवें एवं सुरक्षा मापदंड का ध्यान रखें। उक्त निर्देश नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए। कमिश्नर श्री तिवारी ने 31 मार्च तक खनिज एवं राजस्व विभाग को दिए गए राजस्व वसूली के सभी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए और कहां की 31 मार्च से पूर्व दिए गए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की कार्रवाई खनिज एवं माइनिंग विभाग का अमला पूर्ण कर ले।
कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी पेयजल स्रोत का रख रखाव दुरुस्त रहे। ग्रामीण क्षेत्र में एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली कटौती की समस्या ना आए। पेयजल के लिए नल जल योजना के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक स्रोतों को भी सुढढ किया जाए। कुएं, हैंडपंप एवं बावडी को भी पुनर्जीवित कर पेयजल के लिए लायक बनाया जाए। श्री तिवारी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा गत माह ली गई बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का अक्षरश पालन करने के निर्देश दिए और कहां की दिए गए निर्देशों में जो भी पॉइंट है वह सभी पॉइंट प्राथमिकता से निराकृत किए जाएं। कमिश्नर श्री तिवारी ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आधार में आरो आर लिंकिंग में बैतूल, स्वामित्व में नर्मदापुरम एवं नक्शा तरमीम में हरदा जिले की कम रैंकिंग आने पर इन जिलों को अपनी रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहां की जिला स्तरीय शिकायतों का निराकरण यथा संभव जिला स्तर पर कर दिया जाए एवं राज्य स्तरीय शिकायत है तो प्रकरण से शासन को अवगत कराया जाए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी के प्रकरण का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए और कहां की जो अधिकारी एवं कर्मचारी समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण मैं रुचि नहीं ले रहे हैं तो ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कलेक्टर पेनल्टी लगाना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि इस सप्ताह नर्मदापुरम में 754 हरदा में 234 एवं बैतूल में 1337 नल कनेक्शन किए गए हैं। कमिश्नर ने ई ऑफिस प्रणाली के तहत सभी कार्यालय को कार्य करने के निर्देश दिए और कहां की अब पेपरलेस कार्य करने का समय आ गया है। उन्होंने सभी कार्यालय की ईमेल आईडी बनाने के निर्देश दिए और कहां की सभी कार्यालय ई ऑफिस सिस्टम को प्राथमिकता से अपने यहां लागू करना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर श्री तिवारी ने हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्थान चिन्हित करें एवं जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक सलाह मशवरा करें। साथ ही उन्होंने झींगा पालन संवर्धन के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
कमिश्नर ने मत्स्य एवं पशुपालक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड की अदयतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह बनाए गए सभी किसान क्रेडिट कार्ड कार्ड का एक बार परीक्षण अवश्य करा लें। उन्होंने आईटीआई कॉलेजो में महिलाओं के लिए रिजर्व 30% सीटों की पूर्ति करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरक्षित महिला सीट के संबंध में महिलाएं बाल विकास विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाकर तत संबंध में महिलाओं एवं स्कूली बालिकाओं पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर श्री तिवारी ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भी 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने के निर्देश दिए और कहां की इसके लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था सीएलआर मद एवं अन्य दानदाता संस्थाओं के माध्यम से करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इसके लिए किसी पर भी अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने पचमढ़ी क्लब एवं नर्मदापुरम स्थित ऑफिसर्स क्लब में छोटी-छोटी एक्टिविटी करने के निर्देश दिए तथा सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे वन व्यवस्थापन से संबंधित प्रकरणों को ढुढवाकर उन प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर ऑफलाइन उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment