मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अपर कलेक्टर ने किया समस्याओं का निवारण, अधिकारियों को शीघ्र समस्या समाधान के दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए 94 आवेदन
नर्मदापुरम। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान 94 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर डी.के सिंह ने लोगो की समस्याओं का समाधान किया। उन्होनें आवेदनों के गंभीरतापूर्ण परीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान सदर बाजार नर्मदापुरम निवासी ओमप्रकाश सोलंकी ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सदर बाजार स्थित उनके निवास के सामने सीवर लाइन डाली गई। जिसके कारण कई नल कनेक्शन टूट गये है जिससे निरंतर पानी बहने से घर के सामने जल भराव हो रहा है। जिसके कारण जगह जगह पर गंदगी व्याप्त है एवं आवागमन में भी परेशानी हो रही है। आवेदनकर्ता ने व्यर्थ जल प्रवाह रोकने एवं उससे दुर्घटना होने की भी संभावना है जिसका शीघ्रता से जिसका शीर्घता से निवारण करना चाहिये। श्री सिंह ने मामले को गंभीरता से लेने एवं पाइपलाइन दुरूस्त करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
जनसुनवई के दौरान ग्राम जावली तहसील माखननगर निवासी पंकज नागवंशी द्वारा आवेदन प्रस्तुत करते हुए किसान सम्मान निधि एवं किसान कल्याण निधि की राशि प्राप्त नहीं हुई, आवेदनकर्ता द्वारा माखननगर तहसील में भी आवेदन दिया गया था, परंतु काफी समय व्यतीत हो जाने के उपरांत भी राशि प्रदान नहीं हुई है उन्होनं जनसुनवाई के माध्यम से शीघ्र समस्या निवारण के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार जनसुनवाई में आए मानसिंह ग्राम चांदला तहसील माखननगर द्वारा विगत कुछ माहों से वृद्धा पेंशन की राशि प्राप्त नहीं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करते हुए शीघ्र वृद्धा पेंशन प्रदान करने की मांग की।
संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम निवासी उर्मिला बाई पति स्व लक्ष्मण सिंह भाकोरिया ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु के पश्चात उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है एवं वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है किेंतु उन पर बकाया नल टैक्स 12 हजार रुपए कि राशि का देयक प्राप्त हुआ है। जिसे देने में वे असमर्थ है। उनके द्वारा जल-कर की राशि को माफ करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया।
जनसुनवाई मे आई कीर्ति मीणा निवासी नर्मदापुरम ने अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने मे असमर्थता जताई। जनसुनवाई आवेदन के माध्यम से उन्हानें बताया के दोनो बेटियों का प्रवेश शहर के एक निजी स्कूल मे किया गया था। पति के देहांत के बाद से आर्थिक स्थिती ठीक न होने के कारण स्कूल फीस नही भर पा रही हैं। वार्षिक परीक्षा भी प्रारंभ होने जा रही हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा निरंतर स्कूल फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा हैं, फीस ना भरने कि स्थिति में परीक्षा से वंचित करने की बात भी कहीं जा रही हैं। इसी प्रकार अवैध कब्जे, पेंशन, नाली निर्माण एवं अन्य कई समस्याओं के समाधान के लिए लोगो नें जनसुनवाई के दौरान आवेदन प्रस्तुत करते हुए शीर्घ निराकरण की मांग की। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक आवेदनकर्ताओ के आवेदनों का गहनता से अध्ययन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शिकायतों पर समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर अनिल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संपदा शराफ गुर्जर, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत सहित अन्य सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment