कोर्ट परिसर में हनुमान जी का किया मनोहारी श्रृंगार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 March 2025

कोर्ट परिसर में हनुमान जी का किया मनोहारी श्रृंगार


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कोर्ट परिसर में हनुमान जी का किया मनोहारी श्रृंगार

 

एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। शहर के कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में न्याय मूर्ति हनुमान बब्बा का मनोहारी श्रृंगार किया गया । होली के अवसर पर बाबा को श्रृंगार कर सजाया गया। 

शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार चौरे ने बताया कि होली के शुभ अवसर पर न्याय मूर्ति हनुमान का मंगलवार को विशेष श्रृंगार किया गया । उन्हें सिंदूर लगाकर चोला चढ़ाया और फूल माला से मनोहारी श्रृंगार किया गया। पंडित अजय अवस्थी ने भगवान बजरंगबली का सुंदर श्रृंगार कर किया । मंदिर परिसर में प्रतिदिन बाबा की पूजा पाठ और आरती होती है। मंगलवार को बाबा की पूजा पाठ कर मनोहारी श्रृंगार कर सजावट की गई। पंडित श्री अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा भक्ति के साथ और विधि विधान के साथ यहां पर पूजा अर्चना करता है तो भगवान बजरंग बली उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here