पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देशन में आगामीं होली एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च होटलों/ धर्मशालाओं / रेलवे स्टेशन आदि में की जा रही सघन चैकिंग रात्रि गश्त में फालतू घूम रहे युवाओं से पूछताछ कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 March 2025

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देशन में आगामीं होली एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च होटलों/ धर्मशालाओं / रेलवे स्टेशन आदि में की जा रही सघन चैकिंग रात्रि गश्त में फालतू घूम रहे युवाओं से पूछताछ कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देशन में आगामीं होली एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

होटलों/ धर्मशालाओं / रेलवे स्टेशन आदि में की जा रही सघन चैकिंग

रात्रि गश्त में फालतू घूम रहे युवाओं से पूछताछ कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही


नर्मदा पुरम। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्र में आगामी होली एवं अन्य त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सक्रिय कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ.  गुरकरन सिंह द्वारा आगामी होली एवं अन्य धार्मिक त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम एवं रात्रि में पैदल गश्त करते हुये अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु एवं फ्लैग मार्च करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम कोतवाली एवं देहात पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस लाइन नर्मदापुरम, थाना कोतवाली नर्मदापुरम एवं थाना देहात के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु कस्बा/ क्षेत्र भ्रमण जारी है।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here