क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने मनाई छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 March 2025

क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने मनाई छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने मनाई छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि

श्रद्धाभाव के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन 


नर्मदापुरम । क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के द्वारा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि नेहरू पार्क में मनाई गई। इस मौेके पर विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष समाज सेवी प्रसन्ना हर्णे सहित क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए। सभी ने छत्रपति संभाजी महाराज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 प्रसन्ना हर्णे ने कहा कि संभाजी महाराज ने बचपन में ही अपनी कुशाग्र बुद्धि का परिचय दे दिया था मराठी और संस्कृत सहित अन्य अनेक भाषाओं में उन्हें महारत हासिल थी।
उनका जन्म 14 मई सन 1657 ई में हुआ था। ये बचपन से ही अपने पिता शिवाजी के जैसे वीर योद्धा थे। इन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। आज भी इनकी वीरता की कहानियां पढ़ी और सुनी जाती हैं। उन पर फिल्म भी बनी है।
संगठन के सदस्यों द्वारा वीर संभाजी महाराज के नारे लगाए गए। संगठन के कमल राव चव्हाण ने कहा कि हमें वीर शिवाजी महाराज,संभाजी महाराज जैसे देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनको याद करना चाहिए। सभी उपस्थितों के प्रति आभार जनार्दन आगोंन ने माना।
इस मौके पर प्रसन्ना हर्णे, श्रीमति सुशीला वाइसकर, लक्ष्मण राव जांचक, जनार्दन आगौन, कमल राव चव्हाण, प्रकाश मराठा, मनीष परदेशी, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, श्रीमति प्रीति आगौन, शिवाजी राव कांटे, रोहित वाघमारे श्रीमति सुशीला चव्हाण, पीयूष आगौन, छमा मराठा, श्रीमती चंपा बाई,रोहित बाघमारे, उज्वला चव्हाण, मानसी, कांची आदि अनेक सामाजिक लोग एवं नन्हें मुन्ने बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here