आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तहसील स्तर एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पर सतत कार्यवाही जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 10 March 2025

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तहसील स्तर एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पर सतत कार्यवाही जारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तहसील स्तर एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पर सतत कार्यवाही जारी


एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तहसील स्तर एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पर सतत कार्यवाही जारी है। 

इसी के तारतम्य में 10 मार्च 2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस दियावार द्वारा सोहागपुर एवं सेमरी हरचंद स्थित विभिन्न होटल, मिठाई, खोवा, नमकीन के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में न्यू बीकानेर स्वीट्स सेमरी से मावा बर्फी एवं टोस्ट, बीकानेर स्वीट्स सोहागपुर से सादी बर्फी एवं मावा, न्यू बीकानेर स्वीट्स सोहागपुर से मस्त केक के कुल 6 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। सभी भोजनालयों एवं परिसरों को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए एवं उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

संग्रहित नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विभिन्न निर्माण इकाई वाहनों एवं भंडार ग्रह की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here