नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक ,विधिवेत्ता एवं समाजसेवी पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि दिवस पर स्मरण सभा का आयोजन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 March 2025

नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक ,विधिवेत्ता एवं समाजसेवी पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि दिवस पर स्मरण सभा का आयोजन किया गया




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक ,विधिवेत्ता एवं समाजसेवी पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि दिवस पर स्मरण सभा का आयोजन किया गया 


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक ,विधिवेत्ता एवं समाजसेवी पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि दिवस 20 मार्च को प्रतिवर्षानुसार परम श्रद्धेय पं रामलाल शर्मा जी की पुण्य-स्मरण सभा के 26 वें वर्ष का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्पन्न किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.हंसा व्यास ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रद्धेय कक्का जी निष्काम कर्मयोगी रहे ,जिन्होंने नर्मदांचल में शिक्षा की रोशनी फैलाई। डॉ आर के चौकसे महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य ,पूर्व प्राचार्य डॉओएन चौबे ने भी पं शर्मा के जीवन पर उदबोधन दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य आर के चौकसे , एल एल दुबे ,राकेश फौजदार ,अधिवक्ता बीके चौहान, गोपाल प्रसाद खड्डर,अभय वर्मा ,लोकेश तिवारी नित्य गोपाल कटारे , शफीक खान महेंद्र चौकसे , विवेक भदौरिया ,गोविंद राय ,मुकेश श्रीवास्तव ,शंकर लाल पालीवाल ,योगेश्वर तिवारी तथा शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा पं शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ ,पंडित रामलाल शर्मा महाविद्यालय एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। पुष्पांजलि एवं शब्दांजली के पश्चात दौ मिनट के मौन रखकर श्रद्दांजलि अर्पित की गई |


No comments:

Post a Comment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here