मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदांचल पत्रकार संघ ने एडीजी मनीष शंकर शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में हर साल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा
स्व श्री शर्मा एक ईमानदार और सरल आई पी एस अधिकारी थे-- प्रफुल्ल तिवारी
एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। शहर में गुरुवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ ने एडीजी मनीष शंकर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में हर साल एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नर्मदांचल पत्रकार संघ नर्मदा पुरम की ओर से जिले के दो ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, आत्माराम यादव, बलराम शर्मा, विजय कुंभारे, मनोज सोनी, मुकेश भदोरिया, तुकाराम यादव,श्याम राय, राजेश तिवारी ,कमल चाव्हाण इंद्र कुमार ,विपिन महंत कमलेश चौधरी, रुवेश पठान कन्हैयालाल वर्मा, प्रदीप गुप्ता,हिना खान, एनडी दीक्षित खुशबू बूलचंदानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
स्व श्री शर्मा एक ईमानदार और सरल आईपीएस अधिकारी थे- प्रफुल्ल तिवारी
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा एक ईमानदार और सरल आईपीएस अधिकारी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने नर्मदा अंचल का नाम देश विदेश में रोशन किया है। वे मिलनसार अधिकारी थे। उनका अचानक चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
एक सच्चे अधिकारी थे शर्मा- आत्माराम यादव
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम यादव ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा एक सच्चे अधिकारी थे। उन्होंने कई पदों पर रहकर ईमानदारी से कार्य किया। विदेश में भी देश का नाम रोशन किया । वे सरल स्वभाव के अधिकारी रहे। उन्होंने हमारे नर्मदा अंचल का नाम रोशन किया।


No comments:
Post a Comment