खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावटी जप्त मावे के विनष्टिकरण की कार्रवाई की गई खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर सतत निगरानी कर सोहागपुर एवं नर्मदापुरम से परिवहन होते हुए करीब साढ़े आठ क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया था - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 March 2025

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावटी जप्त मावे के विनष्टिकरण की कार्रवाई की गई खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर सतत निगरानी कर सोहागपुर एवं नर्मदापुरम से परिवहन होते हुए करीब साढ़े आठ क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया था


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावटी जप्त मावे के विनष्टिकरण की कार्रवाई की गई 

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर सतत निगरानी कर सोहागपुर एवं नर्मदापुरम से परिवहन होते हुए करीब साढ़े आठ क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया था 


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर सतत निगरानी कर सोहागपुर एवं नर्मदापुरम से परिवहन होते हुए मिलावटी मावा पर कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई में सोहागपुर मेन रोड से 5:30 क्विंटल एवं बस स्टैंड नर्मदापुरम से तीन क्विंटल संभावित मिलावटी मावा जप्त किया गया था। 

गौरतलब है कि जप्त मावे को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था एवं नियम अनुसार नमूना संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु भेजा गया था। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। नोटिस का प्रतिउत्तर एवं जप्त माल के संबंध में कोई दावा प्रस्तुत न करने की दशा में प्रशासन द्वारा लोकहित में नियम अनुसार उक्त जप्त मावे को नष्ट किया गया।

 नगर पालिका नर्मदा पुरम के कर्मचारी एवं गवाहों की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस.दियावार द्वारा उक्त विनष्टिकरण की कार्रवाई करवाई गई।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस दियावार के अतिरिक्त नगर पालिका के वाहन प्रभारी सुनील राठौर, विकास खरे एवं अन्य गवाह उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here