आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जारी अवैध शराब परिवहन करते हुए मोटर साइकल जप्त की,आरोपी गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 March 2025

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जारी अवैध शराब परिवहन करते हुए मोटर साइकल जप्त की,आरोपी गिरफ्तार


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध  कार्यवाही जारी 

अवैध शराब परिवहन करते हुए  मोटर साइकल जप्त की,आरोपी गिरफ्तार


  नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम 'अ 'आबकारी टीम द्वारा इटारसी से आ रही एक मोटर साइकिल को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में एक बैग से 12 बोतल आफिसर चॉइस व्हिस्की पाई गई। वाहन चालक ने नाम पूछने पर अपना नाम दिनेश मीना निवासी निवासी बुधनी होना बताया, मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर कार्यवाही का वीडियो आदि बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर,जप्त मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 54000 /- है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा,आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,गणपति बोबडे ,मोहन यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here