विश्वभर में कला की सरिता बह रही है, हेम्स समेरिटंस विद्यालय में संगीत संध्या 24 अप्रेल को - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 21 April 2025

विश्वभर में कला की सरिता बह रही है, हेम्स समेरिटंस विद्यालय में संगीत संध्या 24 अप्रेल को





मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


विश्वभर में कला की सरिता बह रही है, हेम्स 
समेरिटंस विद्यालय में संगीत संध्या का आयोजन 24 अप्रेल को होगा 



नर्मदापुरम। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी (हेम्स) पूरी दुनिया में भारतीय कला, गीत, संगीत, गायन और वादन के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही संस्था नए कलाकारों को तराशने और उन्हें देश विदेश में मंच दिलाने का कार्य भी बखूबी निभा रही है। यह बात हेम्स के सचिव प प्रोसेन जीत पोद्दार ने कहते हुए बताया कि संस्था का इस साल का 21वाँ और अभी तक का 539वाँ आयोजन गुरुवार 24 अप्रैल शाम साढ़े 6 बजे से समेरिटंस विद्यालय मालाखेड़ी में आयोजित होगा। 

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी भारत सरकार द्वारा अधिमान्य एक सांस्कृतिक संस्था है, जो संस्कृति विभाग के मार्गदर्शन में कार्य करता है। संस्था का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति, कला, शास्त्रीय संगीत के सभी अंगों गायन, वादन और नृत्य का प्रचार प्रसार करता है। इसके अलावा देश विदेश में सेमिनार, वर्कशॉप और कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था जहां नए कलाकारों के उत्थान के लिए कार्य करती है, वहीं जन सामान्य को भी कला के प्रति जागरूक करती है। संस्था हर साल 8 देशों, 18 राज्य और 25 शहरों में कार्यक्रम करती है। 

संस्था के चेयरमैन डा आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था देश की संस्कृतिक धारा को पुष्ट करने, उसे अविरल बनाए रखने, नए कलाकारों में कला के बीजारोपण करने  का अनुष्ठान है। उन्होंने बताया कि संस्था भारतीय सैनिकों और उनके बच्चों को कला से जोड़ने का कार्य भी करती है। 

ये कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

कार्यक्रम में विकास बाबू शहनाई, डा सुनीता टिकोरे गायन, राजेंद्र सिंह सोलंकी तबला, गुरु गजेन्द्र पांडा ओड़िशी, लिली भट्टाचार्य कथक, चंदन मंडल संतूर, स्वामी नारायण पिल्लई घट्टम और ऋषभ सोनी तबला पर अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था ने सभी कला प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

सांदीपनी शा कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का कृषि संकाय दल हुआ रवाना

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    सांदीपनी शा कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का कृषि संकाय दल हुआ रवाना नर्मदा पुरम। सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here