विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 22 April 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली


नर्मदापुरम। 5 एमपी बालिका बटालियन एनसी सी एवं 13 एमपी बटालियन एनसीसी के अधीनस्थ समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांदीपनि परिसर के बालक एवं बालिकाओं ने विश्व पृथ्वी के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली।

 इस रैली को संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया समेरिटंस समूह के डायरेक्टर डां. आशुतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में संस्था के मानवीय विभाग के व्याख्याता संजय लायल द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण, जल और विद्युत को बचाने हेतु तथा प्राकृतिक संपदा को बचाने, वृक्षो की कटाई रोकने के लिए एन सी सी कैडेट्स को संकल्प दिलाया। 

एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव ने भी पर्यावरण परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने के लिए कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। एएनओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर स्नेहा उपाध्याय ने भी एनसीसी कैडेट्स को पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।


No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here