सांदीपनी शा कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का कृषि संकाय दल हुआ रवाना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 December 2025

सांदीपनी शा कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का कृषि संकाय दल हुआ रवाना


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

सांदीपनी शा कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का कृषि संकाय दल हुआ रवाना


नर्मदा पुरम। सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा का क्लास 12th, 11th कृषि संकाय प्रभारी राहुल गुर्जर एवं अरविंद कुमार राहंगडाले के नेतृत्व में दल इटारसी के पास मध्य प्रदेश शासन की किरतपुर पशु दुग्ध इकाई केंद्र एवं मध्य प्रदेश शासन दुग्ध डेरी संघ सांची के भ्रमण हेतु विद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों को लेकर रवाना हुआ।

 इस अवसर पर प्राचार्य संदीपन नीखर ने दल को रवाना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों से कहा है कि आप जिस भ्रमण के उद्देश्य से जा रहे हो वहां पर पशुओं की संकर नस्ल पशुओं का खानपान पशुओं का उचित आहार प्रबंधन एवं पशुओं की होने वाली रोग बीमारी संक्रामक बीमारी आदि की जानकारी प्राप्त करेंगे और उसे अपने जीवन में अपने पढ़ाई के साथ और अपने निकट भविष्य में यदि आप दुग्ध डेरी के प्रोजेक्ट को अपना करियर बनाते हैं तो यह सब मूलभूत बुनियादी बिंदुओं को सबक ज्ञान शिक्षण अनुभव से हासिल करें ।

दल का नेतृत्व कर रहे राहुल गुर्जर ने बताया कि हमारा उद्देश्य पढ़ाई के साथ, साथ,व्यवहारिक ज्ञान दिलाना भी मकसद है क्योंकि जो पुस्तकों में पढ़ा जाता है जरूरी नहीं उसे जीवन भर याद रखें परंतु जो देखा जाता है वह हमेशा हमेशा याद रहता है, नवाचार शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के सूत्रधार अरविंद कुमार राहंगडाले ने भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि कार्यक्रम से विद्यार्थियों को जरूर कुछ ना कुछ ज्ञान सबक अनुभव मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here