सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 29 April 2025

सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सर्व ब्राह्मण महिला संगठन  ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती


नर्मदा पुरम। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम  एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने पूरे उत्साह से धार्मिक एवं राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य एवं नाटिकाएं प्रस्तुत की रामायण एवं महाभारत के प्रसंग पर छोटे-छोटे बालक बालिकाओं ने नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की साथ में मनोरंजन भी किया भगवान परशुराम से समाज को संगठित रहने और विश्व शांति की प्रार्थना की अक्षय तृतीया भगवान् परशुराम जयंती के रूप में ब्राह्मण समाज के द्वारा मनाई जाती है और समाज की आधारशिला मातृशक्ति ने इस अवसर पर भव्य आयोजन किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सभी बच्चों को एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया एवं पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हुए मौन भी रखा।

  भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में दो-दो की पंक्ति में  यातायात व्यवस्था एवं अन्य नागरिकों को असुविधा न हो यह ध्यान रखते हुए  मातृशक्ति सम्मिलित हुई एवं इसके पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में सभी मातृ शक्ति एवं बालक बालिकाओं ने भगवान् परशुराम जी का महाप्रसाद ग्रहण किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।


No comments:

Post a Comment

रीडर आईडी पर राजस्व प्रकरण पेंडिंग रखने वाले रीडरों पर प्रभावशील कार्यवाही की जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्य न करने वाले सीईओ पर कार्यवाही अधिरोपित की जाए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ रीडर आईडी पर राजस्व प्रकरण पेंडिंग रखने वाले रीडरों पर प्रभावशील कार्यवाही की जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here