कलेक्टर द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 May 2025

कलेक्टर द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान 


नर्मदा पुरम। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 3 छात्राओं का सम्मान जिला कलेक्टर द्वारा किया गया।

कलेक्टर द्वारा शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 03 छात्रा कुमारी दीपिका तुलाराम लोधी संस्था सरस्वती ग्रामोदय उमावि पलिया पिपरिया, कुमारी साक्षी कुशवाहा भगवान दास संस्था मास्टर माइंड उमावि पिपरिया, कुमारी सोनाक्षी चोबे अशोक कुमार संस्था केम्पीयन उमावि नर्मदापुरम का कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित कर अगामी कक्षाओं के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया।

 छात्रा साक्षी कुशवाहा के द्वारा कलेक्टर से सिविल सर्विस में जाने हेतु किन विषयों का चयन कक्षा 11 वी में किया जावे, दिल्ली में कौन सी अच्छी संस्था है तथा आपके द्वारा कलेक्टर बनने हेतु आपके किस प्रकार अध्ययन किया, इन प्रश्नों पर कलेक्टर द्वारा छात्रा को अपने समक्ष बुलाकर कुर्सी पर बैठाते हुये क्रमशः सवालों के जबाब छात्रा को दिये गये, स्वयं के अध्यापन के संबंध में कलेक्टर द्वारा उक्त छात्राओं को बताया  गया कि मैंने सीधे ही तैयारी की थी, तैयारी हेतु आनलाईन अध्ययन हेतु सामग्री उपलव्वा है जिससे सिविल सर्विस हेतु तैयारी की जा सकती हैं।

आयोजित कार्यक्रम के समय एस.पी.एस. विसेन जिला शिक्षा अधिकारी, राजेश जैसवाल जिला परियोजना समन्वयक, डी. एन. व्यास. प्राचार्य, आर.बी. चौधरी प्राचार्य, संजीव कुमार पटेल, आशुतोष भार्गव कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राकेश धनगढ़ एवं स्कूल स्टाफ पालक एवं अभिभावक उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल बुधवाडा में चल रहा समर कैंप विभिन्न खेल गतिविधियां, बैडमिंटन, स्विमिंग, योग ,हॉकी, स्विमिंग, बैडमिंटन आदि का प्रशिक्षण दिया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल बुधवाडा में चल रहा समर कैंप   विभिन्न खेल गतिविधियां, बैडमिंटन, स्विमिंग, योग ,हॉक...

Post Top Ad

Responsive Ads Here