मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आयुष विभाग द्वारा देवारणय योजना अंतर्गत अश्वगंधा की खेती का प्रशिक्षण दिया गया
नर्मदा पुरम । आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही देवारण्य योजना के अंतर्गत आयुष विभाग नर्मदापुरम मे जिला आयुष अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल निर्देशन में सोमवार 19 मई 2025 को ब्लॉक सोहागपुर के अंतर्गत विवेकानंद स्कूल, सोहागपुर में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव के मार्गदर्शन मे भोपाल से आये कृषि विशेषज्ञ सुशील कुमार भार्गव जी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ ब्रजेश नामदेव के द्वारा अश्वगंधा की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिसमें अश्वगंधा की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, जिसमे अश्वगंधा की खेती से लेकर उसके बिक्री तक की जानकारी समस्त कृषकों को दी गई।
इसमें मुख्य अतिथि आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष जनपद परिषद सोहागपुर, डॉ ब्रजेश नामदेव कृषि वैज्ञानिक, अनिल गेहरिया संचालक विवेकानंद एकेडमी, सुभाषचंद्र पटेल प्राकृतिक खेती किसान ,अशोक पटेल प्राकृतिक खेती किसान, देवारण्य ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव आयुष विभाग, दुर्गेश बरोडे उद्यानिकी विभाग, सुशील भार्गव सलाहकार प्राकृतिक खेती
प्रशिक्षण में कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव,आयुष विभाग द्वारा किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए
No comments:
Post a Comment