जय हो समिति का 259वां साप्ताहिक नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 June 2025

जय हो समिति का 259वां साप्ताहिक नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान संपन्न


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


जय हो समिति का 259वां साप्ताहिक नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान संपन्न


नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा संचालित नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान के 259वें सप्ताह का सफल आयोजन रविवार को प्रातः 8:00 बजे से नर्मदा जी के विवेकानंद घाट पर किया गया। यह सतत सेवा अभियान पर्यावरण संरक्षण, जनजागृति और माँ नर्मदा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। इस सप्ताह के स्वच्छता अभियान में समिति के सदस्यों ने मिलकर घाट क्षेत्र की सफाई, प्लास्टिक एवं कचरा निष्कासन, जलकुंभी हटाना किया। समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने बताया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, सामूहिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति प्रेम का प्रतीक है। समिति सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने घाटों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु नियमित योगदान दें। सफाई करने वालों में समिति के अर्पित मालवीय, रमेश उपरारिया, रोहित शर्मा, जतिन यादव, परि उपरारिया, राजा मालवीय, अंकित सागर, विशाल बावरिया, संजू प्रजापति, सौरभ वर्मा, हरिओम, यादव प्रथम बावरिया, अनुराग वर्मा, सागर पटेल, अजय बावरिया, प्रीतम चक्रवर्ती, रोहित यादव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here