भगवान हुए स्वस्थ, सूचना पाकर ठाकुर राजा प्रसन्न भगवान 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगें और 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 June 2025

भगवान हुए स्वस्थ, सूचना पाकर ठाकुर राजा प्रसन्न भगवान 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगें और 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


भगवान हुए स्वस्थ, सूचना पाकर ठाकुर राजा प्रसन्न

भगवान 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगें और 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा


नर्मदापुरम। महास्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ शनिवार को स्वस्थ हो गए। यह सूचना लेकर भगवान के सेवक यानी दयितपति प्रभु की जय जयकार करते हुए शनिवार दोपहर ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा के पास पहुंचे। 

पहले तो ठाकुर राजा ने दयितपतियों से यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि प्रभु के अस्वस्थ होने के कारण वे दुखी हैं। जब उन्हें यह जानकारी दी गई कि सेवक प्रभु के स्वस्थ होने का शुभ समाचार लेकर ही आए हैं तो चारों ओर प्रसन्नता का वातावरण बन गया। ठाकुर राजा ने प्रसन्न होकर सभी का सम्मान किया और उन्हें उपहार और पुरस्कार भी दिए। 

इस सम्बन्ध में मंदिर क्योंकि अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि अब भगवान 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगे। उसके बाद 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के सभी आयोजन ओडिशा के पूरी मंदिर के अनुसार ही किए जा रहे हैं

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here