स्वस्थ लोग, समृद्ध समाज की ओर एक सशक्त कदम ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आई.टी.आई, बुदनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बुदनी आई.टी.आई, 30 जून को समय 10 बजे से दोपहर दो बजे तक। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 June 2025

स्वस्थ लोग, समृद्ध समाज की ओर एक सशक्त कदम ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आई.टी.आई, बुदनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बुदनी आई.टी.आई, 30 जून को समय 10 बजे से दोपहर दो बजे तक।


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


स्वस्थ लोग, समृद्ध समाज की ओर एक सशक्त कदम ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आई.टी.आई, बुदनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

 

 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बुदनी आई.टी.आई, 30 जून को समय 10 बजे से दोपहर दो बजे तक।


नर्मदा पुरम। ट्राइडेंट ग्रुप की CSR इकाई, ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अंतर्गत "हेल्थ ऑन व्हील" मोबाइल एम्बुलेंस परियोजना की शुरुआत मधुबन अस्पताल के सहयोग से की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इसमें ट्राइडेंट ग्रुप के चेयमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं सी० एस० आर० प्रमुख श्रीमती मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मधुबन अस्पताल के निदेशक सी.ए. हैरिसन के सानिध्य में डॉ.वर्षा साहू, डॉ. राजेश रामारिया और सभी अनुभवी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सी. एस.आर.टीम, प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक और अन्य सभी छात्र - छात्रा की उपस्थिति रही।

इस कड़ी में आई.टी.आई बुदनी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 165 छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सेवाओं का लाभ उठाया । जिनमें 30 छात्रा तथा 135 छात्रों की उपस्थित रही । शिविर में उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों ने 19 छात्र-छात्राओं के बी.पी. शुगर और हीमोग्लोबिन (HB) की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। गंभीर मामलों के लिए रेफरल और मोबाइल एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहीं।

शिविर में दी गई प्रमुख सेवाएं:

वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श

बी.पी.,शुगर और हीमोग्लोबिन जांच,आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण, गंभीर रोगियों के लिए रेफरल और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रही।

इस पहल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है, ताकि "स्वस्थ गांव, समृद्ध समाज" की सोच को धरातल पर उतारा जा सके।ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ग्रामीण भारत के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दोहराता है।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here