नपा के उपयंत्री महेंद्र तोमर हुए सेवानिवृत्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 June 2025

नपा के उपयंत्री महेंद्र तोमर हुए सेवानिवृत्त


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नपा के उपयंत्री महेंद्र तोमर हुए सेवानिवृत्त 

 

नर्मदापुरम्। आपके द्वारा नगरपालिका के माध्यम से नागरिकों को दी गई सेवा नर्मदापुरम् कभी नहीं भूल पाएगा। आपने अपने पदीय दायित्व के साथ जो भी जिम्मेदारी दी थी उसे बखूबी निभाया है। यह बात आज नगरपालिका के वरिष्ठ उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर के सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने श्री तोमर को सेवानिवृत्ति पर उन्होंने शुभकामनाएं दी तथा स्मृति चिह्न, साल श्रीफल से सम्मान किया।  

 साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने भी श्री तोमर को बधाई देते हुए कहा शासन और प्रशासन द्वारा दिए गए दायित्वों का बहुत अच्छे तरीके से पालन किया है।  इस अवसर पर नपा के उपयंत्री, पूर्व पार्षद सेट्टी चौकसे, जीतू तिवारी, पार्षद प्रकाश नारायण गौर, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी के साथ ही समूचा नगरपालिका का स्टाफ उपस्थित रहा। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि वहीं  एक निजी रेस्टारेंट में कर्मचारियों द्वारा उपयंत्री श्री तोमर के साथ ही पंप आपरेटर मूलचंद और सफाई संरक्षक द्रोपदी बाई की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा की तथा सेवानिवृत्त हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में नपा में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पार्षदगण और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here