मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
वर्षा ऋतु में यात्री बस संचालन के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के पालन हेतु निर्देश जारी
नर्मदापुरम। वर्षा ऋतु में यात्री बस संचालन के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के पालन हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य बस यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, खासकर भारी वर्षा के दौरान जब सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
तत्संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती रिंकु शर्मा ने अध्यक्ष एवं सचिव बस ऑपरेटर यूनियन नर्मदापुरम को निर्देश दिए है कि किसी भी स्थिति में ऐसी पुल-पुलियों और रपटों पर बस नहीं ले जाएं जिन पर पानी भरा हो। बसों की पूर्व फिटनेस जाँच करवाकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम स्थिति में ही संचालित करें। बसों में ओव्हर लोडिंग न करें और निर्धारित बैठक क्षमता का पालन करें। बसों का संचालन परमिट में निर्धारित समय और मार्गानुसार ही करें। चालकों को मौसम के अनुसार सर्तकता और सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के निर्देश दें।
इन निर्देशों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बस ऑपरेटर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिसमें परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही भी शामिल है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment