नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कार्यालय में सुनी समस्याएं स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 June 2025

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कार्यालय में सुनी समस्याएं स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कार्यालय में सुनी समस्याएं 

स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा आज नगरपालिका कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका निराकरण करने हेतु नगरपालिका टीम को निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कई आवेदकों की समस्याएं सुनी। छोटी-छोटी समस्याओं को तत्काल नगरपालिका की टीम भेजकर समाधान कराया। 

उन्होंने आवेदकों से कहा कि बारिश के दिनों में नगरपालिका के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। साथ ही आपके आसपास के नागरिकों को भी इस अभियान में सहयोग करने के लिए कहें। आसपास नाले नालियों और खुले प्लाटों में किसी भी प्रकार का कचरा न फैंकें। कचरा फैंक देने से बारिश में बहकर वे नाले नालियोें में फंसते हैं तथा जल भराव की समस्या उत्पन्न करते हैं। नगरपालिका नगर में स्वच्छता अभियान तेजगति से चला रही है।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here