78वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के अद्वैत पागे ने जीता रजत पदक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 June 2025

78वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के अद्वैत पागे ने जीता रजत पदक



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


78वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के अद्वैत पागे ने जीता रजत पदक


नर्मदा पुरम। जबलपुर 78वीं राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता भुनेश्वर उड़ीसा में मध्यप्रदेश के स्टार तैराक अद्वैत पागे ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन रजत पदक पर कब्जा जमाया, यह इस प्रतियोगिता में यह उनका दूसरा पदक है, उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि अद्वैत पागे ने अंतिम दिन 4×100 मी. व्यक्तिगत मेडले में 4:26:90 समय के साथ द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक पर अपना कब्जा किया, जबकि कर्नाटक के तैराक शाॅन गांगुली ने 4:24:64 समय के साथ प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया, जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा ने 4:30:35 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

 उल्लेखनीय है की प्रतियोगिता में अद्वैत पागे ने इसके पहले भी 1500 मी फ्री स्टाइल में कांस्य पदक भी हासिल कर चुके हैं, अद्वैत की दोहरी सफलता पर मध्य प्रदेश तैराकी संघ की अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़, सहसचि रामकुमार खिलरानी, सीमांत द्विवेदी, श्जेंद्र उपाध्याय, सचिन पाल, सुनील पटेल, राकेश जोशी, अशोक मोदी, ओपी जगावत, शिशुकुंज स्विमिंग अकैडमी के डायरेक्टर मनोज दवे, कोच आकाश चौधरी, वेदांत कस्बे टीम मैनेज जमना पटेल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here