एसपी में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 June 2025

एसपी में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

 

एसपी में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थी

  

नर्मदा पुरम। 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अशेष अविनाशी, संयुक्त महाप्रबंधक रहे। मुख्य योगाचार्य राकेश चौहान एवं सहायक योगाचार्य सुश्री संध्या ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के लाभ को बताते हुए योग प्रशिक्षण दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थी  

योगाचार्य ने बताया योग मनुष्य के मानसिक तनाव को दूर करने में भी सबसे उपयुक्त माना जाता है, इसके माध्यम से शारीरिक शक्ति और शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। योगाचार्य ने योग प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिभागियों के मन की जिज्ञासा को भी प्रश्न एवं उत्तर सेशन में समाधान किया। योगाचार्य एवं मुख्य अतिथि को शाल, श्री फल  से सम्मानित कर कृतज्ञता के साथ कार्यक्रम का समापन  किया गया ।

कार्यक्रम में सयुंक्त महाप्रबंधक एवं कार्यालय प्रमुख कृष्ण मोहन, अरुण गुलिया, अखिलेश गुप्ता, शेखर मीना, सुभाष कुमार, धीरज सहगल, सौरभ भारद्वाज सहित बडी संख्या में अधिकारी, पर्यवेक्षक, मान्यता प्राप्त संघ के पदाधिकारी, वर्क्स कमेटी के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here