अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 June 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास


नर्मदापुरम - 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में 13 एमपी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम के एनसीसी कैडेट एवं एनसीसी अधिकारियों ने सम्मिलित होकर सामूहिक योग अभ्यास किया एवं जन समुदाय में योग के प्रचार प्रसार में अपना योगदान भी दिया।

मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री राव उदय प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद माया नारोलिया लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।

सामूहिक योग अभ्यास का संचालन योगाचार्य के माध्यम से किया गया, इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनसीसी के 40, सैमीरिर्टंस इंग्लिश मीडियम स्कूल के 36, स्प्रिंगडेल इंग्लिश मीडियम स्कूल के 32, एवं शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के 60 एनसीसी कैडेट्स ने इस सामूहिक अभ्यास में भाग लिया।

 एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर जय वर्मा, केयरटेकर ऑफिसर यासमीन खान, एवं कमर शेख सम्मिलित हुए, 13 एमपी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम से सूबेदार मेजर जे बी सिंह एवं अन्य समस्त जेसीओ एवं एनसीओ सम्मिलित हुए, एनसीसी कैडेट्स का संयोजन ट्रेनिंग जेसीओ राम अवतार के द्वारा किया गया।



No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here