सीबीएसई एवं स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मिलकर आयोजित किया "शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम" राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित 'कम्पिटेंसी बेस्ड साइंस टीचिंग' विषय पर रहा प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 June 2025

सीबीएसई एवं स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मिलकर आयोजित किया "शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम" राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित 'कम्पिटेंसी बेस्ड साइंस टीचिंग' विषय पर रहा प्रशिक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सीबीएसई एवं स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मिलकर आयोजित किया "शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम"

राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित 'कम्पिटेंसी बेस्ड साइंस टीचिंग' विषय पर रहा प्रशिक्षण


स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम के तत्वाधान में  21 एवं 22 जून 2025 को दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सीनियर सेकेंडरी स्तर पर विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षमता आधारित शिक्षण प्रणाली को समझना और व्यवहार में लाना था। कार्यक्रम का मुख्य विषय एस.टी.ई.एम. (STEM) रहा, जिसमें विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित को राष्ट्रीय शिक्षा नीति अनुरूप एकीकृत रूप से पढ़ाने की पद्धति को समझाया गया।

प्रशिक्षण में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बच्चों में आम तौर पर पाई जाने वाली भावनात्मक और व्यवहार संबंधी समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान पर बात हुई। ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के माध्यम से विद्यार्थियों में  सामान्य से लेकर उच्च कोटि की सोचने की क्षमता को विकसित करने के तरीकों को समझाया गया। विज्ञान पढ़ाने के आसान और रुचिकर तरीकों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही बहुविकल्पीय प्रश्नों को बनाने की प्रक्रिया, उनके स्तर को आंकने की गतिविधि, पढ़ाई की योजना को विद्यार्थियों की समझ के अनुसार बनाने की विधि, प्रश्न निर्माण और उससे जुड़ी सामान्य जिज्ञासाएँ, तथा मूल्यांकन में प्रयुक्त मूल्यांकन मानक (रूब्रिक) की समझ पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। सीबीएसई द्वारा तय प्रशिक्षकगण श्रीमती राशी सिसोदिया निर्मल पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा से एवं श्रीमती भूमिका सिंह, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपाल से पधारे थे। प्रशिक्षार्थी पूरे प्रदेश के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के विज्ञान शिक्षक रहे। प्रशिक्षार्थियों ने इस कार्यक्रम को बहुत प्रभावी बतलाया।

इस अवसर पर  प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी तथा जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी की गरिमामयी उपस्थिति रही।  उप-प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया के कुशल निर्देशन में सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन सुश्री रचना तिवारी तथा आभार  प्रदर्शन श्रीमती प्रमिला कलम द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here