किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने मूंग खरीदी के निर्णय का किया स्वागत, कहा किसानों में खुशी चौहान ने कहा मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का हल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 June 2025

किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने मूंग खरीदी के निर्णय का किया स्वागत, कहा किसानों में खुशी चौहान ने कहा मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का हल


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने मूंग खरीदी के निर्णय का किया स्वागत, कहा किसानों में खुशी 

चौहान ने कहा मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का हल 


नर्मदा पुरम।सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का ऐलान किया गया है। इसको लेकर किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने  मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खरीदी के लिए किसानों की तरफ से जो मांग रखी गई थी उनकी बात मान ली गई है। इसके लिए सरकार ने पहले से ही निर्णय ले रखा था किसानों को किसी प्रकार से असुविधा न हो। रवीश सिंह ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं का हल मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास  है।  मुख्यमंत्री ने मूंग पंजीयन शुरू कर खरीदे के मामले में जो किसानों के हित में निर्णय लिए हैं इसका स्वागत कर बधाई दी है। उन्होंने किसानों के हित में लिए निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है। 

श्री चौहान ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह से चर्चा भी की थी जिस पर तत्काल उन्होंने निर्णय लिया है जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here