नर्मदा पुरम को गौरवान्वित करने वाली कोच श्रीमती बख्तावर खान का मुख्य मंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने किया सम्मान
नर्मदा पुरम। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की खेल शिक्षिका का गौरवपूर्ण सम्मान भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक भगवान दास सब नानी एवं भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय के द्वारा किया गया !
सहायक संचालक लोक शिक्षण संचनालय डॉ मनीष वर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी एसपी एस बिसेन ने शुभकामनाएं दी ! एवं शाला की प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा डॉ जूही अग्रवाल इंदु दुबे एवं समस्त शाला परिवार ने भव्य स्वागत किया ! एवं जिले के समस्त खेल संगठनों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

No comments:
Post a Comment